वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

अहरौरा। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अहरौरा कन्या में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी देव मणि पांडेय ने कहा कि बच्चों के कार्यक्रम में अध्यापकों का परिश्रम दिखाई पड़ता है। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चे आलिया, परी, शायरा, अनुष्का, संतोषी निधि, मासूमा ने स्कूल चलें हम गीत के माध्यम से जहां बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। वहीं शिवानी, जन्नत, शिवानी ने बम-बम बोले गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मधुबाला, शिवांगी, खुशी ने कान्हा संग राधा पर नृत्य प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।गुरु वंदना राजिया ने प्रस्तुत किया इसके साथ ही अन्य बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुलेखा देवी ने स्वागत किया। मौके पर नोडल शिक्षक संकुल,शिवेश श्रीवास्तव, एआरपी गौरव आदि रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts