प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं की जाती, सारे लोग अनिश्चितकाल प्रदर्शन करेंगे। जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने कहा कि अनिश्चितकाल प्रदर्शन चलता रहेगा जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी। संचालन कांग्रेस के सदस्य व प्रवक्ता मिन्हाज अहमद उर्फ छोटे खान ने किया। सुबह के समय विधि सिंह व अन्य रहे। इस अवसर पर दीप चंद्र जैन, गुलाबचंद पांडेय, राजधर दुबे, रमेश चंद प्रजापति पप्पू, कमलेश दुबे, सेवादल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ला, सूर्यभान सिंह पटेल, राम नाथ दुबे, राधा बिंद आदि उपस्थित रहे।
जब तक टोल प्लाजा नहीं हटेगा, प्रदर्शन जारी रहेगा
मिर्जापुर। अहरौरा एवं अष्टभुजा विंध्याचल टोल प्लाजा को हटाए जाने की मांग के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक टोल प्लाजा नहीं हटेगा। प्रदर्शन जारी रहेगा।
Post a Comment