जिलाधिकारी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा का किया निरीक्षण

मिर्जापुर। नगर के 14 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार शुरू हुए तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा प्रथम दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। नकल विहीन एवं पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने के लिए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आदर्श इंटर कॉलेज बिसुंदरपुर का भ्रमण कर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सकुशल परीक्षा कराने के लिए मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा में किसी प्रकार की और किसी भी स्तर पर बरती गई लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts