अहरौरा चौक पर सफाई, लाइटें भी जलीं
मिर्जापुर। अहरौरा के चौक बाजार को गंदगी से निजात मिल गई। नगरपालिका प्रशासन ने मंगलवार को वहां सफाई कराने के साथ नालियों में जमा मलबा भी निकलवा कर फेंकवा दिया। सफाई के बाद नाली के आसपास चूने का छिड़काव कराया गया। खराब स्ट्रीट लाइटें भी बदलवा दी गई हैं। आपके अपने अखबार जागो न्यूज मिर्जापुर’ के मंच पर चौक बाजार के लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। उनका कहना था कि वार्ड में सफाई नहीं कराई जा रही है। जागो न्यूज ने उनकी बातों को 18 फरवरी के अंक में ‘नगर के दिल की विकास नालियां जाम’ शीर्षक से प्रकाशित किया था।नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने उस दिन 18 मार्च तक समस्याओं का समाधान कराने की बात कही थी, लेकिन किन्हीं कारणों से समाधान में विलंब हुआ। मंगलवार को सफाई कराई गई।चौक बाजार वार्ड में सफाई होने से लोगों को राहत मिली है। अब रोग नहीं फैलेंगे। जागो न्यूज ने समस्या को बेहतर ढंग से प्रकाशित किया, इसके लिए हम आभारी हैं।- जीयत रामस्ट्रीट लाइटों के दुरूस्त होने से रात में अब अंधेरा नहीं रहेगा। राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी। जागो न्यूज की पहल से समस्या का समाधान हुआ। इसके लिए शुक्रिया।- गोपाल
Post a Comment