फाल में डूबे आटो चालक का शव गहरे पानी से बरामद

अहरौरा मिर्जापुर क्षेत्र के सुखदरिया जल प्रपात में डूबे वाराणसी के पड़ाव के चौरहटा निवासी युवक की तलाश के लिए गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया था। एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर रजत कुमार गोंड़ के नेतृत्व में टीम के सदस्य सुखदरिया जल प्रपात में डूबे युवक के शव को लगभग साढ़े ग्यारह बजे के करीब बरामद कर लिया। मौके पर मौजूद अहरौरा थाने के उप निरीक्षक रामदरश यादव ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप देगी। पड़ाव के चौरहटा निवासी सन्नी आटो चलाता था।
वह मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ पिकनीक मनाने लखनिया दरी आया था। लखनिया दरी पर सैलानियों का आवागमन रोक दिए जाने पर सभी सुखदरिया जल प्रपात पर पहुंच गए। इस दौरान सन्नी के जल प्रपात में गिर जाने से वह डूब गया था। पुलिस ने तत्काल स्थानीय गोताखोरों को लगाया, लेकिन रात हो जाने के कारण उसे फाल से बरामद नहीं किया जा सका था। अहरौरा थाने की पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ को सूचना देकर गुरुवार को सुबह बुला लिया। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर करीब घंटे भर के अंदर फाल में डूबे सन्नी के शव को बरामद कर लिया।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts