कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक फरार

अहरौरा। क्षेत्र के बाराडीह के पास शनिवार की दोपहर सोनभद्र से कोयला लादकर वाराणसी जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे कोयला पूरे सड़क पर फैल गया और आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कोयला लदे ट्रक को सड़क किनारे हटवाया। तब जाकर आवागमन शुरु हुआ। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि कोयला लदा ट्रक का टायर ब्रस्ट हो गया था। जिससे वह पलट गया। हादसे में कोई हताहत नहीं है। मौके से चालक फरार हो गया है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts