महिला ने सिपाही पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

मिर्जापुर। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला ने सिपाही पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। वीडियो लालगंज क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द गांव का बताया जा रहा है। हालांकि जागो न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में महिला ने पुलिसकर्मी पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया कि सिपाही ने उसे थप्पड़ मारा और उसका मोबाइल भी छीन लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। सीओ लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पीआरवी के सिपाही पर महिला ने मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है।उन्होंनबताया कि जांच में पाया गया कि दो पक्षों के बीच वन विभाग की जमीन पर कब्जा और निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान एक महिला वीडियो बनाने लगी, जिसे पुलिसकर्मी ने मना किया। सीओ के अनुसार, मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप गलत है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts