ट्रक की चपेट में आने से अदाणी पावर प्लांट के तीन मजदूरों की माैत
भावां। मड़िहान थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात नौ बजे के करीब देवरी कला गांव के पास स्थित धर्म कांटा के सामने अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों के शिनाख्त में जुटी। शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी।मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर 33 गांव निवासी विजय (40), देवेंद्र (38), राजेश (41) शनिवार देर रात नौ बजे मड़िहान के ददरी स्थित निर्माणाधीन अदाणी मेगा पावर प्लांट से मजदूरी कर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही देवरी कला गांव के सामने धर्म कांटे के पास पहुंचे थे कि सोनभद्र से कोयला लदी सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक से कुचलकर तीनों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मड़िहान थाना पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। मड़िहान पुलिस ट्रक कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। मौत की खबर लगते ही परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। घटना के दौरान मार्ग पर काफी ट्रक खड़े थे। हादसे के बाद सभी चले गए। मड़िहान थाना अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई है।
Post a Comment