नगर के वासलीगंंज के कमलकुंज ने 19 अप्रैल को सिलिंडर के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। उनको पंजीकरण संख्या तो मिला लेकिन डीएसी नंबर नहीं मिला। बिना डीएसी नंबर के एजेंसी संचालक सिलिंडर ही नहीं दे रहे हैं। शिकायत करने पर कहते हैं कि वह इसमें कुछ नहीं कर सकते। इसी प्रकार वासलीगंज के ही गणेश शंकर ने 16 अप्रैल को ऑनलाइन बुकिंग कराई लेकिन 13 दिन बाद भी डीएसी नंबर नहीं मिला। जिले में 45 गैस एजेंसियों में 5.20 लाख उपभोक्ता विभिन्न कंपनियों के गैस सिलिंडर का प्रयोग करते हैं। इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय अधिकारी अजय कुमार वर्मा ने कहा कि यह ऑनलाइन प्रक्रिया है। इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता। हमने भी कार्रवाई की मांग की है।
10 दिन बाद भी नहीं मिल रहा डीएसी नंबर, नहीं हो रही सिलिंडर की डिलीवरी
मिर्जापुर। जिले में गैस सिलिंडर की डिलीवरी की समस्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। अब ऑनलाइन बुकिंग के 10 दिन भी डीएसी नंबर नहीं मिल रहा है। इससे उपभोक्ताओं को सिलिंडर की डिलीवरी भी अधर में लटकी है।
Post a Comment