मुख्यमंत्री का आगमन विंध्य विश्व विद्यालय का करेंगे निरीक्षण मड़िहान

क्षेत्र के विकास की दिशा में आज का दिन एक ऐतिहासिक पड़ाव बनकर सामने आ रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार दोपहर 12 बजे निर्माणाधीन मां विन्ध्वासिनी राज्य विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह, उम्मीद और गर्व का माहौल है।
सुबह से ही प्रशासनिक अमला युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटा है। सड़कों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और परिसर की सजावट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हर छोटी-बड़ी व्यवस्था को इस तरह संवारा जा रहा है मानो क्षेत्र अपनी तकदीर बदलने के इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हो।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts