मिर्जापुर क्षेत्र अहरौरा के चौक बाजार की कराई गई सफाई, स्ट्रीट लाइटें जलीं

मिर्जापुर क्षेत्रअहरौरा नगर पालिका के चौक बाजार वार्ड के लोगों को अब गंदगी से नहीं जूझना पड़ेगा। नगर पालिका प्रशासन ने रविवार को मोहल्ले की साफ-सफाई कराने के साथ ही नालियों में जमा मलबा भी निकलवाकर अन्यत्र फेंकवा दिया। वहीं, सड़क के किनारे लगे कूड़े के ढेर को भी हटवा दिया गया। मोहल्ले में सफाई कराने के बाद नाली के आसपास चूना का छिड़काव कराया गया। प्रकाश के लिए खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवा दिया गया है, जिससे अब लोगों को रात में अंधेरे से नहीं जूझना पड़ेगा। आपके अपने अखबार  के ‘बोले मिर्जापुर’ के मंच पर चौक बाजार वार्ड के लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था।
 ने वार्ड के लोगों की समस्याओं को 26 फरवरी के अंक में ‘बंदर-मच्छर बने वार्ड के ब्रांड एबेसडर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। उनका कहना था कि वार्ड में साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है। नालियों के जाम होने से बदबू उठ रही है। मोहल्ले की सड़क के किनारे कूड़े का अंबार लगा हुआ है। नगर पालिका के अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी ने उसी दिन 18 तक समस्याओं का समाधान कराने की बात कही थी। उन्होंने वार्ड के लोगों की समस्याओं को देखते हुए रविवार को वार्ड में सफाईकर्मियों को कूड़ा उठाने वाले ठेला के साथ भेजकर साफ-सफाई करा दी। वहीं सड़क के किनारे फैले कूड़ा को अन्यत्र फेंकवा दिए। नालियों से मलबा निकलवाकर चूना का छिड़काव करा दिया, जिससे संक्रामक रोग न फैलने पाए। वहीं, खराब स्ट्रीट लाइटें भी दुरुस्त करा दी गईं। अब वार्ड के लोगों को गंदगी से नहीं जूझना पड़ेगा।शुक्रिया ’चौक बाजार वार्ड की सफाई करा दिए जाने से लोगों को काफी राहत मिल गई। नगर पालिका ने नाली की भी सफाई करा दी। अब जलजमाव नहीं होगा’ ने समस्या को बेहतर ढंग से प्रकाशित किया। हम आभारी हैं।- सक्षम केशरीस्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करा दिए जाने से रात में मोहल्ले में अंधेरा नहीं रहेगा। राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी।’ की पहल से समस्या का समाधान हुआ। हम आभारी हैं वीरेंद्र कुमार

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts