बढ़ती बीमारियों और महंगी होती चिकित्सा एवं जांच सुविधा के बीच मड़िहान क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सीएचसी अस्पताल के सामने Dr. Lal PathLabs की ओर से सात दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है। रविवार से शुरू हो रहा स्वास्थ्य मेला पूरे सप्ताह शनिवार तक चलेगा, जहां लोगों को विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जांचों पर लगभग 70 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
स्वास्थ्य मेले की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में लोग जांच कराने पहुंचने लगे हैं। आयोजकों का उद्देश्य है कि क्षेत्र के हर व्यक्ति को कम खर्च में बेहतर स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल सके, ताकि समय रहते बीमारियों का पता चल सके और उनका उपचार संभव हो सके।
मेले में संपूर्ण बॉडी चेकअप पैकेज के साथ-साथ कई आवश्यक जांचें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें विटामिन डी, विटामिन बी-12, थायराइड, सीबीसी, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, एसजीपीटी, क्रिएटिनिन, एचबीए1सी और लिपिड प्रोफाइल जैसी महत्वपूर्ण जांचें शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार ये जांचें शरीर में छिपी कई गंभीर बीमारियों का शुरुआती चरण में पता लगाने में मदद करती हैं।
स्वास्थ्य मेले में पहुंचे लोगों का कहना है कि आम दिनों में इन जांचों का खर्च अधिक होने के कारण कई बार लोग इन्हें टाल देते हैं, लेकिन इस मेले में कम कीमत पर जांच होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और बढ़ते तनाव के कारण कई बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी हो गया है।
Post a Comment