लखनिया दरी पर पर्यटकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अहरौरा। पर्यटन स्थल लखनिया दरी जलप्रपात पर ठेकेदार के गुर्गों के पर्यटकों की पिटाई, अवैध वसूली और दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सैलानियों ने उत्पीड़न से निजात की गुहार लगाई है। पर्यटकों से आए दिन ठेकेदार के गुर्गों के मारपीट किए जाने का आरोप है।क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लखनिया दरी जलप्रपात पर सैलानियों और पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों के बीच मारपीट का मामला आए दिन सामने आता है। वीडियो मामले में सैलानियों का आरोप है कि पार्किंग के नाम पर सड़क पर ही बाकायदा रस्सी बांधकर बोर्ड लगाकर अवैध वसूली कराई जा रही है। जिला प्रशासन की अनदेखी कर रहा है। वन विभाग की ओर से दिए गए ठेके को ही चुनौती देते हुए काश्तकारों ने बताया कि स्वामित्व के लिए मामला रवि अस्थाना से विवादित है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। राजस्व अभिलेखों में वन विभाग की भूमि पर्यटन स्थल क्षेत्र में है ही नहीं। बावजूद इसके वन विभाग ठेका देकर जबरन सड़क के किनारे खड़े वाहनों से वसूली करा रहा है। सैलानियों ने बताया कि पर्यटन स्थल पर कोई निर्धारित पार्किंग स्थल चिह्नित नहीं किया गया है। न ही सैलानियों के लिए मूलभूत सुविधाएं ही उपलब्ध कराई गई हैं। विरोध करने पर ठेकेदार के कर्मचारी अभद्रता और मारपीट कर रहे हैं

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts