नागरिकों से सौहार्द बनाए रखने की अपीलईद-उल-फितर व नवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक मड़िहान


आगामी ईद‑उल‑फितर और चैत्र नवरात्रि जैसे पावन पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने के उद्देश्य से थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारा है। ईद-उल-फितर और नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर इन त्योहारों को मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक संदेशों से दूर रहें।
उपनिरीक्षक ब्रिजेश सिंह ने अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है तो तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहेगा।
बैठक में मौजूद समाज के बुजुर्गों और धर्मगुरुओं ने भी भावुक अंदाज में कहा कि त्योहार केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का माध्यम भी होते हैं। ऐसे अवसरों पर हमें अपने पुराने मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाना चाहिए और समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश देना चाहिए।
ग्रामीणों और व्यापारियों ने भी प्रशासन को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शांति, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने में वे प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। बैठक के दौरान कई लोगों ने अपने सुझाव भी रखे, जिन पर अधिकारियों ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।
आयोजित बैठक तौलन, गुलाम अहमद, बिजेंद्र यादव, अनिरूद्ध पाण्डेय, मौलवी, बब्बू आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts