सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। ट्रक से 1300 बोतल जुबली स्पेशल विस्की और 912 बोतल रायल ग्रीन प्रिमियम ब्लेन्डेड विस्की बरामद हुई। पुलिस ट्रक समेत बरामद अवैध शराब को थाने ले आई। ट्रक पर महाराष्ट्र का नंबर प्लेट लगा है। अवैध शराब को कब्जे में लेकर पुलिस ने बरामद ट्रक को सीज कर दिया। अहरौरा थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि पुलिस को पीछे आते देख तस्करों ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और मौके से भाग निकले। तस्कर दिल्ली से अवैध शराब लेकर बिहार तस्करी के लिए जा रहे थे। ट्रक महाराष्ट्र का है। अज्ञात तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस की टीम लगी है। जल्द ही शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खड़े ट्रक से 2212 बोतल शराब बरामद, तस्कर फरार
मिर्जापुर। अहरौरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार दुर्गाजी पहाड़ी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से 2212 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया, जबकि तस्कर मौका पाकर भाग निकले। दिल्ली से बिहार तस्करी के लिए लेकर जा रहे थे। बरामद ट्रक पर महाराष्ट्र का नंबर प्लेट लगा हुआ है। पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुट गई है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि अपराध की रोकथाम और अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अहरौरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को अवैध शराब पकड़ने में सफलता मिली है। टीम सोमवार को गश्त पर निकली थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि अहरौरा के दुर्गाजी पहाड़ी के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा है।
Post a Comment