मिर्जापुर अहरौरा रविदास जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

अहरौरा। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती रविवार को अहरौरा नगर व आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर का भ्रमण किया। शोभायात्रा में गुरु रविदास जी के विचारों और संदेशों से जुड़े झंडे, बैनर और जयघोष गूंजते रहे। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए प्रमुख चौराहों तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगरवासियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के भी उचित इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष बनारसी अग्रहरि, जिला सचिव एडवोकेट इंद्रदेव, वरिष्ठ सभासद मु. सलीम, सभासद इरशाद आलम, बासदेव, बहादुर, सोमरू लाल, निब्बूल, शिवराम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts