संपूर्ण समाधान दिवस पर 289 में से 20 मामलों का निस्तारण

मिर्जापुर। जिले की चारों तहसील पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनीं गईं। चारों तहसीलों पर आए 289 शिकायतों में से 20 का निस्तारण किया जा सका। चुनार में एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके जेठ का पुत्र उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। एसपी ने मातहतों कों मामले की जांच कर शीघ्र बरामदगी का निर्देश दिया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने चुनार तहसील में लोगों की फरियाद सुनीं।
सदर तहसील में 66 मामले आए जिनमें से 11 का निस्तारण किया गया। एडीएम भू- राजस्व देवेंद्र प्रताप सिंह, एएसपी नितेश सिंह, एसडीएम गुलाबचंद्र, सीओ मुनेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार सदर डॉ. विशाल शर्मा आदि मौजूद थे। चुनार: तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में आएं फरियादियों की समस्याओं को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सुनीं। 79 प्रार्थना आए इसमें से एक का निस्तारण हुआ। अगरसंड रामपुर निवासी अंकित राय ने गांव में दर्ज तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की जिस पर डीएम ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत रैपुरिया में सस्ते गल्ले की दुकान की नीलामी में अनियमितता का मामला भी उठा। इस दौरान एसपी अपर्णा रजत कौशिक, सीडीओ विशाल कुमार, एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार ईवेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार संजय सिंह कल्पना, कल्पना, ज्योति आदि प्रमुख मौजूद रहे।
भावां : मड़िहान तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर और कमिश्नर राजेश प्रकाश व आईजी आरपी सिंह ने फरियाद सुनी। कुल 51 मामलों में पांच का तत्काल निस्तारण किया गया। 12 से अधिक भूमिहीन बभनी थपनवा गांव निवासीयो ने सिरसी बांध के जिलेदार पर धन लेकर फर्जी तरीके से पंसल्ला पट्टा देने का आरोप लगाया। एडीएम नमामि गंगे विजेता ने तत्कालीन बांध के नवागत जिलेदार प्रमोद सिंह से पूछताछ की। मौके पर एसडीएम अनेग सिंह, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन शिखा भारती, तहसीलदार आशीष पांडेय, नायब तहसीलदार राहुल मिश्रा रहे। लालगंज : तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर 93 में मामले आए जिसमें तीन मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ।
धान की खरीद में अनियमितता की शिकायत आई
मिर्जापुर। संपूर्ण समाधान दिवस में धान खरीद से संबंधित कई मामले आए। सदर तहसील सहित अन्य जगहों पर भी मामले आए। सदर तहसील में कोन विकास खंड के गहिरा निवासी अखिलेश ने शिकायत की उन्होंने धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराकर नंबर लगाया था लेकिन खरीद नहीं की गई। पड़री केंद्र पर कई बार जाने के बाद और शुक्रवार को भी वह केंद्र पर गए लेकिन उनकी खरीद नहीं की गई। नंबर पूछने पर भी नहीं बताया जा रहा है। कार्रवाई की मांग की गई। मड़िहान तहसील में रामपुर 38 गांव निवासिनी किसान मालती देवी ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि नवंबर में ही फसल बेचने का नंबर लगाया था। (ददरा) हिनौता समिति के केंद्र प्रभारी की लापरवाही से आज तक खरीद नहीं हो पाई है।जबकि दिसंबर से ही धान लादकर ट्रैक्टर ट्रॉली केंद्र पर ही खड़ी है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts