भक्तमाल कुटी में "निंबार्क भूषण" डॉ. (प्रो.) प्रेम नारायण श्रीवास्तव स्मृति महोत्सव 08 फरवरी को

भक्तमाल कुटी में "निंबार्क भूषण" डॉ. (प्रो.) प्रेम नारायण श्रीवास्तव स्मृति महोत्सव 08 फरवरी को
कार्यक्रम में भक्तमाल जयंती के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली विशिष्ट विभूतियों का होगा सम्मान



वृन्दावन। अठखंबा क्षेत्र (निकट श्री मोटे गणेश मन्दिर) स्थित भक्तमाल कुटी में श्रीभक्तमाल परिषद्  व "निंबार्क भूषण" डॉ. (प्रो.) प्रेम नारायण श्रीवास्तव स्मृति समिति के संयुक्त तत्वावधान में श्रीभक्तमाल जयंती महोत्सव तथा "निंबार्क भूषण" निकुंजवासी डॉ. (प्रो.) प्रेम नारायण श्रीवास्तव (हिन्दी विभागाध्यक्ष, प्राच्य दर्शन संस्थान, वृन्दावन) का पुण्य स्मृति महोत्सव 08 फरवरी 2026 को अत्यन्त श्रद्धा और धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा।
जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत प्रातः 07 बजे से 10 बजे तक सन्त-सेवा,पूजन अर्चन एवं अमनिया वितरण होगा।तत्पश्चात पूर्वाह्न 09 बजे से 12:30 बजे तक सुमधुर संगीतमय श्रीभक्तमाल जी का पाठ व मंगल बधाई समाज गायन सम्पन्न होगा।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत विशिष्ट जन सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।जिसमें धर्म-अध्यात्म के क्षेत्र में शरणागति आश्रम के महंत बिहारीदास भक्तमाली महाराज, संगीत के क्षेत्र में निंबार्क संप्रदाय के समाज मुखिया प्रेमदास महाराज, साहित्य के क्षेत्र में प्रख्यात साहित्यकार "यूपी रत्न" डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, शिक्षा के क्षेत्र में प्रमुख शिक्षाविद् डॉ. प्रताप पाल शर्मा (पूर्व प्राचार्य - प्राच्य दर्शन संस्थान, वृन्दावन) एवं ब्रज संस्कृति के क्षेत्र में प्रख्यात रासाचार्य स्वामी कुंज बिहारी शर्मा  (भैयाजी) को सम्मानित किया जाएगा।साथ ही उन्हें "डॉ. प्रेम नारायण श्रीवास्तव स्मृति सम्मान - 2026" से अलंकृत किया जाएगा।कार्यक्रम का समापन सन्त, वैष्णव ब्रजवासी वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ होगा।कार्यक्रम के संयोजक शुभम श्रीवास्तव ने सभी से इस महोत्सव में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts