वार्षिकोत्सव : बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

 अहरौरा में जय हिन्द विद्या मंदिर इंटर कालेज का 78 वा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने रंगा-रंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह को उत्सवी बना दिया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि जिस पर सरस्वती की कृपा होती है, वह विद्वान हो जाता है और उसको कुछ भी हासिल करने में परेशानी नहीं होती है। जय हिन्द विद्या मंदिर इंटर कालेज की स्थापना साहू बैजनाथ प्रसाद ने 23 जनवरी 1948 को नेता जी सुबास चन्द्र बोस से प्रेरणा लेते हुए उनके नारे जयहिंद के नाम पर विद्यालय का रखा।
इससे पहले नेताजी के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। खास अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय की वार्षिक पत्रिका रश्मि का विमोचन भी किया गया। विद्यालय के प्रबंधक शुभेन्द्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने विद्यालय की कार्य योजना प्रस्तुत की। संचालन वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर घनश्याम दीक्षित, भुनेश्वर पांडेय, कमलेश पांडेय सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका, छात्र उपस्थित रहे। कायस्थ महासभा ने सुभाष चंद्र बोस को अर्पित की श्रद्धांजलि मिर्जापुर। नगर के नारघाट स्थित शहीद उद्यान व केबीपीजी कालेज में कायस्थ समाज के सदस्यों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में सुभाष चंद्र बोस के विचारों पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. अरविंद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रत्नेश श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, सतीश सिन्हा, गिरजेश सिन्हा, मनोज श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, राजेश, राजन, अंकुर प्रकाश, रमेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। सुबाष चंद्र बोस को माल्यार्पण कर नमन किया मिर्जापुर। महान स्वतंत्रतता संग्राम सेनानी नेताजी सुबाष चंद्र बोस की जयंती जनपद भर में आन-बान और शान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने नेताजी का प्रसिद्ध नारा तुम खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा बुलंद किए । नगर के बिसुंदरपुर स्थित आदर्शन इंटर कालेज में नेताजी की चित्र पर माल्यार्पण कर प्रबंधक संध्या द्विवेदी,अखिलेश द्विवेदी,प्रधानाचार्य डा.प्रमोद पाठक एवं शिक्षकों,छात्रों ने नमन किया। इसी प्रकार नगर के लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल में भी नेताजी सुबाष चंद्र बोस की जयंती मनाया गया। विद्यालय के चीफ एग्जूकेटिव विश्वनाथ अग्रवाल,लायंस अध्यक्ष जया पांडेय ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts