समाज सेवी अशोक पासी ने स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों को दिया उपहार।

समाज सेवी अशोक पासी ने स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों को दिया उपहार।
कामता नाथ सिंह 
रायबरेली। छतोह विकास क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आजादी की 80 वीं वर्ष गांठ बड़े ही धूमधाम और उत्साह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षण संस्थाओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई और तिरंगा यात्रा,लेखन, रंगोली और भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
सरकारी जूनियर हाई स्कूल,अनुभवशिक्षा निकेतन,बद्री प्रसाद मेमोरियल शिक्षा निकेतन के बच्चे स्कूली यूनिफॉर्म में प्रभात फेरी पर जायस सलोन रोड के छतोह तिराहे से ब्लॉक मुख्यालय के लिए निकले तो दृश्य बड़ा ही आकर्षक हो गया।
प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक पासी ने अपने प्रतिष्ठान पर उनका भव्य स्वागत किया।उन्होंने स्कूल स्टाफ सहित सभी बच्चों को जलपान कराया और अपनी टीम के साथ लभभग 1500 स्कूली बच्चों को नोट बुक,पेन सहित अन्य स्टेशनरी उपहार स्वरूप देकर उनका उत्साह वर्धन किया। 
जानकारी के लिए बता दें कि स्थानीय निवासी अशोक पासी ऐसे समाज सेवी हैं जो निस्पृह भाव से गरीब तबके के विकास और जनकल्याणकारी कार्यों में लगे रहते हैं। 
आर एस पांडेय इण्टर कॉलेज और एस डी पांडेय इण्टर कॉलेज (सीबीएसई और यूपी बोर्ड), आई जी विद्यालय बभन पुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कालेज, सावित्री समाजवादी बालिका इण्टर कॉलेज आदि शैक्षिक संस्थानों में बच्चों ने विभिन्न मोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कमला बालाजी पब्लिक स्कूल, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल और स्वामी विवेकानंद इण्टर कॉलेज पूरे सूबेदार में लंबी दूरी की प्रभात फेरियां निकाली गईं एवं विविध कार्यक्रमों के द्वारा आजादी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।ब्लॉक,थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , बैंक सहित क्षेत्र के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में आजादी का महोत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts