विधायक के प्रयास से सलोन में छ: नई सड़कें मंजूर।
कामता नाथ सिंह
रायबरेली।अमेठी संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र सलोन में विकास की रफ्तार तेज होती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ नई सड़कों के निर्माण को भी मंजूरी मिल रही है।
सलोन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अशोक कुमार कोरी लगातार विभागीय मंत्रियों के साथ-साथ प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके क्षेत्र के विकास को नया आयाम दे रहे हैं।
हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर क्षेत्र में कुछ सड़कों के नवनिर्माण और मरम्मत के लिए अनुरोध किया जिनमें से मुख्य मंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 06 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।
जहां छतोह ब्लॉक में एक करोड़ पांच लाख सरसठ हजार रुपए की लागत से ग्राम बेवल से पूरे औसान तक 1.10 किमी और काजीपुर तेलियानी से लहेंगा तक 195.00 लाख रुपए की लागत से 3.50 किमी लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण की मंजूरी मिली है वहीं डीह ब्लॉक में रोंखा से पूरे देवी दीन तक 216.81 लाख रुपए की लागत से 3.40 किमी और नौनारे से पूरे शिव गुलाम तक 176.65 लाख रुपए की लागत से 1.95 किमी लंबे संपर्क का निर्माण किया जाएगा।
सलोन ब्लॉक में लखन पुर से कतन्ना पुर नूरुद्दीनपुर तक 3.20 किमी संपर्क मार्ग लागत 210.90 लाख रुपए और खैरहनी पहाड़ गढ़ के केवल पुर से भगवान पुर बढ़ेया होते हुए शारदा नहर तक 192 लाख रुपए की लागत से 3.30 किमी लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है।क्षेत्रीय जनता ने इस के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और क्षेत्र के कर्मठ विधायक अशोक कुमार कोरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Post a Comment