रिपोर्टर ~ आलोक सिंह हरदोई
हरदोई/ शाहाबाद। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ विवेश सिंह ने बताया कि उन्होंने लगभग 3 लाख 8 हजार लिवगार्ड का 5.5kva आफ ग्रिड हाईब्रिड प्लांट लगवाया था जिसमें बैटरी 800ah , सोलर इन्वर्टर 5.5 kva और पैनल शामिल है 5.5kw जिनमें उनके साथ भारी फ्रॉड दुकानदार, डिस्ट्रीब्यूटर, व कंपनी ने मिलकर किया है यहां कोई सुनने वाला नहीं है,गूगल पर 48 घंटे सर्विस का समय लिखकर आता है 48 घंटे में सर्विस मिल जाएगी लेकिन इनके इंजीनियर कभी 10 दिन कभी एक महीना कभी 2 महीना तक प्रॉब्लम सॉल्व नहीं कर पाते और बहाना बनाते रहते हैं
इसलिए ग्राहक ने सत्र 25-26 में उनके कई बार वीडियो बना लिया और इनके इंजीनियर से लिखवा लिया कि इन्होंने दो-दो महीने में सर्विस दी है. और उनके प्रोडक्ट टिकाऊ नहीं है ग्राहक ने यह भी बताया कि लिवगार्ड कंपनी के पास अपने निर्माण का कोई प्रोडक्ट नहीं है वह इनवर्टर एप्ररो कंपनी से बनवाती है, पैनल नवितास कंपनी से बनवाती है, और स्टीकर अपना लगा देती है और ग्राहक के साथ धोखाधड़ी करती है.
किस प्रकार करते हैं फ्रॉड
धर्मेंद्र लिवगार्ड सर्विस फ्रेंचाइजी हरदोई वॉइस रिकॉर्डिंग के अनुसार इनसे कहा गया कि हमें 5 किलो वाट रनिंग लोड चलाना है इसलिए 5.5 से 6 किलो वाट का इनवर्टर दे दो, ग्राहक ने इनसे भी बताया लिवगार्ड की वेबसाइट और कस्टमर केयर कह रहा है की 5.5 केवीए इनकी यहां कोई मॉडल नहीं है इनका कहना था कंपनी और कस्टमर केयर को कुछ नहीं मालूम है इन्होंने 5000va क्षमता वाले सोलर इन्वर्टर को 5500 va क्षमता वाला सोलर इन्वर्टर बनाकर बेच दिया.
सोलर पैनल पर कैसी छोटी कंपनी का नाम लिखा है जबकि इनका कहना है की यह लिवगार्ड का है जबकि ग्राहक का कहना है लिवगार्ड का होता तो उसका नाम भी लिखा होता ग्लास के अंदर. पैनल किसी भी मौसम में 80% से ज्यादा उत्पादन नहीं कर रहा है और बाकी अन्य कंपनियों के तीन प्लांट 90 से 95% तक काम कर रहे हैं. इनवर्टर पर बाहर लिखा हुआ है LGOS 5548 और अंदर खोलने पर इंजीनियर ने देखा तो लिखा हुआ सिर्फ 5000 VA /5Kva
ग्राहक का कहना है कि कंपनी में सिर्फ एक बार एक अच्छे व्यक्ति आए थे जिन्होंने ग्राहक को सपोर्ट किया,आजकल दुकानदार लोगों को सिर्फ अपनी 20-25 पर्सेंट कमीशन का मतलब होता है बाकी कस्टमर कहीं भाड़ में जाए इन्हें कोई मतलब नहीं.
#ग्राहक का कहना है दुकानदार गुमराह कर रहा है दुकानदार का कहना है 48 घंटे का मतलब 8 घंटा रोज के हिसाब से जोड़ा जाएगा,कस्टमर का कहना है कि उसने 112 नंबर पुलिस से बुलाकर सूचना दे दी है दुकानदार ने पुलिस से भी झूठ बोला, ग्राहक के अनुसार अब पुलिस में लिखित शिकायत, व न्यायालय में कंज्यूमर कोर्ट में भी शिकायत की जाएगी ताकि दूसरे ग्राहकों के साथ ऐसा ना हो कि उनसे #झूठ बोला जाए या उन्हें #गलत #प्रोडक्ट बेच दिया जाए और ग्राहक जागरूक हो सके सामान खरीदते समय अपने दुकानदार से लिखवा ले की छोटी-मोटी फल्ट पर कितना समय लगेगा, और जो इन्वर्टर काम करना बंद कर देता है तो अधिकतम कितने समय में दुकानदार व कंपनी मिलकर ग्राहक की समस्या को दूर करेंगे।
Jaago News
Post a Comment