मारपीट में दो घायल, मुकदमा दर्ज

मारपीट में दो घायल, मुकदमा दर्ज
कामता नाथ सिंह।
रायबरेली
नसीराबाद। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में दो लोग घायल हो गए। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना नसीराबाद क्षेत्र के गांव गढ़ा निवासिनी निर्मला पासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जुलाई की शाम करीब 6 बजे उसका पति रामप्रकाश और पुत्र इंद्रजीत खेत से काम कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पूरे भगतन मजरे बभनपुर निवासी हरिश्चंद्र पुत्र बदलू पासी, सुरजीत पुत्र हरिश्चंद्र, शिवराम पुत्र हरिराम और हरिराम पुत्र बदलू ने लालबाबू मौर्य के ट्यूबवेल के पास उन्हें रोक लिया।
आरोप है कि सभी ने एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। तहरीर के अनुसार हरिश्चंद्र के हाथ में नुकीला बल्लम और सुरजीत के हाथ में कुल्हाड़ी थी। शोर सुनकर जब निर्मला और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद में भर्ती कराया। 
थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts