शहीद स्मारक पर दृष्टि पांडेय के भजन और योगाभ्यास का आयोजन।

शहीद स्मारक पर दृष्टि पांडेय के भजन और योगाभ्यास का आयोजन।
कामता नाथ सिंह 
रायबरेली।स्थानीय शहीद स्मारक के भारत माता मंदिर परिसर में 'भारत माता योग सेवा संस्थान' द्वारा एक भव्य योग शिविर एवं सांस्कृतिक चेतना कार्यक्रम  आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ योग और अध्यात्म के अनूठे संगम के साथ हुआ। मुख्य अतिथि दृष्टि पांडेय ने संस्थान के योगाचार्य बृज मोहन की देखरेख में योग के विभिन्न कठिन आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है, इसलिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनाएं। सांस्कृतिक सत्र में लोक गायिका दृष्टि पांडेय ने अपनी सुरीली आवाज में भक्ति रस से सराबोर भजनों की प्रस्तुति दी तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनकी मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति पर वहां मौजूद सैकड़ों योग साधक भाव-विभोर होकर झूमने लगे। इस दौरान पूरा परिसर 'जय श्री राम', 'हर-हर महादेव' और 'भारत माता की जय' के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा।
लोकगायिका की इस अद्भुत कला और साधना को देखते हुए संस्थान के संरक्षक संतोष त्रिपाठी और योगाचार्य बृज मोहन ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान परिसर में उपस्थित सैकड़ों योग अभ्यासियों ने दृष्टि पांडेय पर फूलों की माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर उनका अभूतपूर्व स्वागत किया। कार्यक्रम में दृष्टि पांडेय के साथ उनके मार्गदर्शक व पिता देवेंद्र पांडेय तथा छोटे भाई दीक्षांत पांडेय को भी अंगवस्त्र व फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
अंत में दृष्टि पांडेय ने इस असीम स्नेह और सम्मान के लिए संस्थान के पदाधिकारियों व समस्त योग साधकों का हृदय से आभार जताया।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts