स्व.मेवालाल पासी की पत्नी को सलोन विधायक ने दी एक लाख की मदद।
कामता नाथ सिंह
रायबरेली। सलोन विधायक अशोक कुमार कोरी रविवार 05 जुलाई को खम्हरिया पूरे कुशल गांव पहुंचे और कुछ दिनों पहले आकस्मिक मौत के शिकार मेवालाल पासी के परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने हेतु मृतक की धर्मपत्नी को आवासीय पट्टा प्रदान किया तथा व्यक्तिगत रूप से एक लाख रुपये की तात्कालिक सहायता राशि सौंपी।
उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु प्रशासन से वार्ता कर 01 बीघा कृषि भूमि का पट्टा,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत दो बच्चों को ₹2,500 प्रति माह की पेंशन, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत ₹5,00,000 की आर्थिक सहायता, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना एवं विधवा पेंशन का अविलंब लाभ दिलाया जाएगा। विधायक ने अन्य सभी संभावित सरकारी योजनाओं से परिवार को आच्छादित करने का पूर्ण आश्वासन भी दिया। उन्होंने मृतक को श्रद्धांजलि दी और कहा कि आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हमारी सरकार पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता और पुनर्वास के लिए पूरी तरह तत्पर और प्रतिबद्ध है।
Post a Comment