सावन माह व महाशिवरात्रि पर्व को लेकर एसपी हरदोई ने सकाहा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था परखी।

सावन माह व महाशिवरात्रि पर्व को लेकर एसपी हरदोई ने सकाहा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था परखी।

रिपोर्टर ~आलोक सिंह हरदोई 
       ✍️जागो न्यूज✍️।           
हरदोई। आगामी सावन माह एवं महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार को थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध सकाहा मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि पर्व के दौरान मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहे और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए एसपी अशोक कुमार मीणा ने आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी रखने को कहा।

Jaago News Hardoi Police UP Police

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts