बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत।

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत।

कामता नाथ सिंह 
रायबरेली।नसीराबाद थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मृत्यु हो गई जबकि दूसरा भी घायल है।
 शनिवार की सुबह भेलिया गांव के रहने वाले प्रेम पुत्र शिवरतन आयु लगभग 61 वर्ष साइकिल से धान की बेड़ उखाड़ने खेत जा रहे थे। छतोह-गांधी नगर मार्ग पर पूरे नयन मजरे कांटा के पास एसजेएम पब्लिक स्कूल के सामने विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।घटना में बाइक चालक अमित पुत्र रामनरेश निवासी पूरे जिलेदार मजरे सराय और साइकिल सवार प्रेम दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल प्रेम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां घटना के लगभग 24 घंटे में ही उनकी मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सोनकर ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच और पीएम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts