रायबरेली से श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना।
कामता नाथ सिंह
रायबरेली। श्री अमर नाथ यात्रा के लिए इस वर्ष लगभग 3 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। जिसमें से 75 शिवभक्तों का पहला जत्था बुधवार 01 जुलाई को रायबरेली से रवाना हुआ। ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल दैनिक भंडारा सुपरमार्केट एवं श्री अमरनाथ यात्री महासंघ उत्तर प्रदेश के द्वारा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी के नेतृत्व में रवाना होने वाले 75 शिव भक्तों के विशाल जत्थे को मुख्य विकास अधिकारी मंजू लता और सिटी मजिस्ट्रेट रामावतार ने हरी झंडी दिखाई।
इसके पूर्व चंदा पुर कोठी के बाबा जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर में आचार्य श्रवण द्विवेदी ने वैदिक पद्धति से पूजा अर्चना कराई।
इस दौरान सारा शहर हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। दैनिक भंडारा सुपरमार्केट, सिविल कोर्ट के अधिवक्ता, कांग्रेस कमेटी, बस स्टॉप व्यापार मंडल, ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल की विभिन्न शाखाओं गंगागंज हरचंदपुर, जोहवा सरकी , बछरावां, मोहनलालगंज आदि विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा करके तीर्थ यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।
मंडल संरक्षक रामराज गिरी और मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी तथा पंकज मिश्रा ने बताया कि यह जत्था रायबरेली से चार पहिया वाहन से लखनऊ तथा वहां से बेगमपुरा ट्रेन के द्वारा जम्मू पहुंचेगा और पहले जत्थे में शामिल होकर पहलगाम रवाना होगा।माता वैष्णो देवी के दर्शन के पश्चात 12 जुलाई को जत्थे की वापसी होगी।
Post a Comment