व्यापारी महाकुंभ के लिए नसीराबाद व्यापार मंडल की तैयारी बैठक संपन्न।

व्यापारी महाकुंभ के लिए नसीराबाद व्यापार मंडल की तैयारी बैठक संपन्न।
कामता नाथ सिंह 
रायबरेली। आगामी 03 सितंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वदेशी व्यापारी महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है, जिसे सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली द्वारा अपनी विभिन्न इकाइयों की बैठक आयोजित की जा रही है।  इसी क्रम में 28 जुलाई मंगलवार को नगर पंचायत नसीराबाद में भी व्यापारियों की बैठक बुलाई गई जिसमें उद्योग व्यापार मंडल नसीराबाद के की कार्य समिति सदस्यों के अलावा बहुत से व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 
उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद नासिर की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्त और जिलामंत्री संदीप शुक्ला ने कहा कि समाज का हर वर्ग अपने हित के लिए संघर्ष करता है और हमारा संगठन भी व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव से लड़ाई लड़ता आ रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में व्यापार से जुड़े लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं जिसके लिए हमें हर हाल में एकजुट होकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी। व्यापारी हित के कई मुद्दों पर अपनी बात रखने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल 03 सितंबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वदेशी व्यापारी महाकुंभ का आयोजन कर रहा है जिसमें सभी। व्यापारियों की सशक्त भागीदारी आवश्यक है। बैठक को रायबरेली के नगर उपाध्यक्ष आलोक सिंह और नगर पंचायत नसीराबाद के अध्यक्ष मोहम्मद अली ने भी संबोधित किया। 
सभा अध्यक्ष मोहम्मद नासिर ने विश्वास दिलाया कि यहां के शत प्रतिशत व्यापारी महाकुंभ में भाग लेंगे।
इस दौरान डॉक्टर अरुण कुमार बाजपेई, कोषाध्यक्ष राम केवल गुप्ता, उपाध्यक्ष शादाब अल्लाह, युवा अध्यक्ष मोहम्मद खालिद, मंसाराम मौर्य, बब्बन त्रिपाठी, कंबर असकरी, समीउल्लाह, रवि प्रभाकर, कार्यकारिणी के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी तथा नगर पंचायत के सभासद गण भी मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts