गोसाईं बाबा धाम की दुरदुरिया में सैकड़ों महिलाएं हुईं शामिल।

गोसाईं बाबा धाम की दुरदुरिया में सैकड़ों महिलाएं हुईं शामिल।
कामता नाथ सिंह 
रायबरेली। छतोह ब्लॉक के ग्राम गढ़ा में प्राचीन गोसाईं बाबा धाम पर विशाल दुरदुरिया समारोह श्रद्धा, आस्था एवं भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ जिसमें ग्राम सभा की सैकड़ों महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने दुरदुरिया कार्यक्रम में आई माताओं बहनों का स्वागत करते हुए इस आयोजन को अभूतपूर्व कार्यक्रम बताया।
 भीम कुमार मौर्या ने कहा कि गांव की माताओं-बहनों की भागेदारी से कार्यक्रम बेहद सफल रहा!
कार्यक्रम के दौरान दुरदुरिया पूजन की पावन कथा सुनाई गई। भजन-कीर्तन एवं भक्तिमय गायन से पूरा परिसर भक्तिरस में डूब गया। 
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम सभा गढ़ा के  निवासियों इन्द्रपाल मौर्य, सुरेश शुक्ल, गुड्डू यादव, राजेश मौर्य, विशम्भर पासी, राकेश मौर्य तथा समस्त सम्मानित ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया था। 
इस अवसर पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी,राम भवन त्रिपाठी,रामेश्वर मिश्र,शिवभूषण शुक्ला,नरेन्द्र मौर्य,जितेन्द्र यादव,पंकज त्रिपाठी,राम खेलावन यादव,गोपीचंद पासवान,सदाशिव यादव, सत्य नारायण यादव,मोती लाल मौर्य,रामनाथ पासवान,रतीपाल पासवान आदि प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts