उप महानिरीक्षक (कारागार) ने किया जिला कारागार हरदोई का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा*



हरदोई। उप महानिरीक्षक (कारागार) ने जिला कारागार हरदोई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह, जेलर सहित कारागार के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों की स्वच्छता, बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सीय सुविधाओं, अभिलेखों के रखरखाव तथा बंदियों के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया गया। उप महानिरीक्षक ने कारागार प्रशासन को शासन के निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा एवं अनुशासन की उच्चतम गुणवत्ता बनाए रखने, स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने तथा सुधारात्मक एवं पुनर्वास संबंधी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कारागार में संचालित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिला कारागार हरदोई प्रशासन ने शासन की मंशा के अनुरूप सुरक्षित, अनुशासित एवं सुधारोन्मुख कारागार व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts