हरदोई। जनपद हरदोई के तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. अजीत सिंह को राज्यपाल के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी द्वारा कराई गई जांच में उनके विरुद्ध कई गंभीर आरोपों की पुष्टि हुई थी। जांच रिपोर्ट शासन को भेजे जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
सूत्रों के मुताबिक, मामले में विभागीय जांच अभी जारी रहेगी और जांच के दायरे में आए अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे और कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अन्य कर्मचारियों के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। बीएसए के निलंबन की खबर सामने आते ही बेसिक शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है। जिले भर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग आगे की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।
Jaago News Bsa Hardoi
Post a Comment