सर्पदंश से सात वर्षीय मासूम की मौत।

सर्पदंश से सात वर्षीय मासूम की मौत।

कामता नाथ सिंह
 रायबरेली। नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर मजरे कुंवर मऊ में 25 जुलाई शनिवार को सात वर्षीय मासूम अयान की विषैले सांप के काटने से मौत हो गई। मोहम्मद लतीफ का 07 वर्षीय इकलौता पुत्र अयान शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे घर के किचन में कुछ सामान निकालने गया जहां विषैले सर्प ने उसे डस लिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। दो बड़ी बहनें सानिया 17 वर्ष और साहिबा 12 वर्ष के अलावा वह मां-बाप का इकलौता बेटा था। रोजी रोटी के लिए दिल्ली में काम करने गए मृतक अयान के पिता मोहम्मद लतीफ पर ग़म का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे की मौत की खबर सूचना मिलते ही वे घर के लिए रवाना हो गए।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है।
पोस्ट मार्टम के बाद बड़े ही गमगीन माहौल में मासूम का को सुपुर्देखाक किया गया। हर किसी की आंख से आंसू बह रहे थे,परिजनों की चीखों से वातावरण बहुत ही गमगीन हो गया था। परिजनों को सांत्वना देने के लिए किसी के पास शब्द नहीं थे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts