🚨 हरदोई एसपी अशोक कुमार मीणा ने की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेने के आरोप में कोतवाली सवायजपुर के उपनिरीक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू।

🚨 हरदोई एसपी अशोक कुमार मीणा ने की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेने के आरोप में कोतवाली सवायजपुर के उपनिरीक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू।

रिपोर्टर ~आलोक सिंह 
 हरदोई /सवायजपुर,
जनपद हरदोई के कोतवाली सवायजपुर में तैनात उपनिरीक्षक रंजीत कुमार चौधरी को रिश्वत लेने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सवायजपुर में दर्ज एक मुकदमे में पीड़िता का बयान उसके भाई एवं वादी के पक्ष में दिलाने के एवज में उपनिरीक्षक रंजीत कुमार चौधरी पर उत्कोच (रिश्वत) लेने का आरोप लगा था। मामले की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।

एसपी के निर्देश पर उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए विभागीय जांच शुरू करा दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस_अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार एवं अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Jaago News Hardoi 


0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts