औचक निरीक्षण में दो विद्यालय आधा घंटा पहले बंद मिला
मिर्जापुर जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्यकों ने परिषदीय विद्यालयों का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। एकसाथ जनपद भर में किए निरीक्षण में कुल 125 विद्यालयों को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में छानबे ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय हरगढ़ प्रथम एवं द्वितीय स्कूल बंद होने के निर्धारित समय दोपहर डेढ़ के आधा घंटा पहले ही बंद पाया गया। जबकि दो सहायक अध्यापक,चार शिक्षामित्र एवं दो अनुदेशकों समेत कुल 8 अनुपस्थित पाए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा के लिए निर्देशन में विद्यालयों के निरीक्षण में बंद विद्यालय एवं अनुपस्थित शिक्षकों,शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को नोटिसि जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।जिले लालगंज,हलिया,जमालपुर,छानबे,कोन,नगर ब्लाक में शिक्षकों,शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों की विद्यालयों में उपस्थित जांचने के उद्येश्य से निरीक्षण कराया गया था। 25 जून को विद्यालय खुलने के बाद पहलीबार विद्यालयों का औचक निरीक्षण कराया गया। पहले दिन के निरीक्षण में ही लापरवाही सामने आई। बीएसए ने नराजगी व्यक्त करते हुए सभी शिक्षकों,अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों का स्कूल के निर्धारित समय में उपस्थित होकर पठन-पाठन के कार्य करने का निर्देश दिया है। चेताया कि लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण की कार्रवाई लगातार चलता रहेगा।
Post a Comment