विद्यालय प्रशासन ने बताया कि जनपद मिर्ज़ापुर के वे छात्र-छात्राएँ, जो वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत हैं, प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। यह परीक्षा ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
विद्यालय के प्राचार्य डाक्टर एसपी त्रिपाठी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें, बल्कि समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें ताकि किसी तकनीकी परेशानी के कारण बच्चे इस सुनहरे अवसर से वंचित न रह जाएँ।
जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ छात्रावास, भोजन, पुस्तकें, खेलकूद, कंप्यूटर शिक्षा और व्यक्तित्व विकास जैसी अनेक सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। यही कारण है कि हर वर्ष हजारों अभिभावक अपने बच्चों का सपना नवोदय विद्यालय में पढ़ाने का देखते हैं।
ग्रामीण परिवारों के लिए यह अवसर किसी वरदान से कम नहीं है। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद प्रतिभाशाली बच्चे यहाँ से पढ़कर देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुँचते हैं और अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं।
Post a Comment