शाहाबाद पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; चोरी के आभूषण, बर्तन और ₹1.13 लाख रुपए नकद बरामद।

रिपोर्टर ~आलोक सिंह 
   ✍️जागो न्यूज ✍️

 हरदोई। थाना शाहाबाद पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का सफल खुलासा करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने के आभूषण, बर्तन तथा ₹1,13,000 नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 *पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 को वादिनी* श्रीमती नवेद अख्तर पत्नी आसिफ अहमद खां निवासी मोहल्ला खेडाबीबीजई, थाना शाहाबाद ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर से सोने के आभूषण एवं घरेलू बर्तन चोरी कर ले गए हैं। *तहरीर के आधार पर थाना शाहाबाद में मु0अ0सं0 442/26 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।* 

जांच के दौरान शाहाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलीम पुत्र जमीला, अभय उर्फ संदीप पुत्र बेंचे, राज पुत्र प्रमोद, अमन पुत्र ओमकार निवासी मोहल्ला खेडाबीबीजई, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई तथा आमिर पुत्र सुभान निवासी सहोकारा, थाना फरीदपुर, जनपद बरेली को गिरफ्तार कर लिया।

 *#बरामदगी

01 अदद पेंडल (पीली धातु)

02 अदद चूड़ी (पीली धातु)

01 अदद हार (पीली धातु)

घरेलू बर्तन, जिनमें एक तांबे का परात, दो तांबे की पतीलियां, दो एल्यूमिनियम की पतीलियां, छह स्टील गिलास, छह स्टील कटोरियां, छह स्टील चम्मच, एक स्टील कलछुल एवं एक कुकर शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शाहाबाद पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटना का सफल अनावरण हुआ है।


0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts