कार्बाइन शूटिंग प्रतियोगिता के हर रेंज में 39वीं वाहिनी प्रथम
मिर्जापुर। पीएसी पूर्वी जोन की 53वीं अंतर-वाहिनी अलार्म एफिसिएन्सी रेस एवं रायफल शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को बड़गवां, चुनार स्थित फायरिंग रेंज में कार्बाइन शूटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें 39वीं वाहिनी प्रथम रही।प्रतियोगिता में पीएसी की 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पीएसी के विनय कुमार ने बताया कि कार्बाइन शूटिंग प्रतियोगिता की पुरानी स्पर्धा में 39वीं वाहिनी पीएसी के सुनील कुमार प्रथम, अमरीश कुमार द्वितीय तथा 12वीं वाहिनी के कौशल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इसके बाद कार्बाइन स्टैंडिंग शूटिंग प्रतियोगिता हुई। 100 गज वर्ग में 39वीं वाहिनी पीएसी के पंकज यादव प्रथम, पंकज कुमार द्वितीय और 36वीं वाहिनी पीएसी के बृजेश यादव तृतीय स्थान पर रहे। 200 गज वर्ग में 39वीं वाहिनी पीएसी के हरिओम प्रथम, अमरीश द्वितीय और 37वीं वाहिनी पीएसी के अनूप चंद तीसरे स्थान पर रहे। 300 गज वर्ग में 39वीं वाहिनी पीएसी के संजय कुमार प्रथम, 42वीं वाहिनी पीएसी के धीरज कुमार द्वितीय और 20वीं वाहिनी पीएसी के सनी कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
Post a Comment