25 हजार का इनामी गिरफ्तार

चुनार, मिर्जापुर। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी मुकद्दर शाह निवासी बसिला नसीरपुर, जनपद चंदौली को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। आरोपी के खिलाफ मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी के विभिन्न थानों में चोरी, गोवध, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मामलों की 13 प्राथमिकी दर्ज हैं। तलाश की जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार रात 11 बजे रेलवे स्टेशन के हाईवे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना चुनार में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts