चुनार में सुबह छह से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश नहीं

चुनार। नगर में सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस संबंध में सोमवार को एसडीएम अनेग सिंह ने आदेश जारी किया। पुलिस कर्मियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
स्थानीय लोगों ने चुनार के भाजपा विधायक अनुराग सिंह से नगर में दिन-रात भारी वाहनों के निर्बाध आवागमन पर रोक लगाने की शिकायत की थी। उनका कहना था कि सुबह विभिन्न विद्यालयों के बच्चे, छात्र-छात्राएं, सरकारी कर्मचारी अपने कार्यों के लिए और नगरवासी आवश्यक सामानों की खरीदारी के लिए बाहर निकलते हैं। स्टेशन से टेकौर तक का मार्ग संकरा है। वर्तमान में सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी चल रहा है। इसके कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दौरान सुबह से रात तक भारी वाहन स्टेशन रोड से पक्का पुल तक गुजरते हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है।जन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए विधायक ने एसडीएम को नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के संबंध में कार्रवाई करने के लिए कहा था। इसके बाद सोमवार को एसडीएम अनेग सिंह ने प्रभारी निरीक्षक चुनार विजय शंकर सिंह को लिखित निर्देश जारी कर सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक सुनिश्चित करने को कहा।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts