हरदोई के एएसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह बने IPS, पुलिस महकमे में खुशी की लहर।

*हरदोई के एएसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह बने IPS, पुलिस महकमे में खुशी की लहर।
हरदोई ब्रेकिंग
जनपद हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पद पर तैनात मार्तण्ड प्रकाश सिंह को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर में पदोन्नत किए जाने पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा (PPS) के 30 वरिष्ठ अधिकारियों की विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाई गई, जिसके बाद उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रोन्नत कर दिया गया।

मार्तण्ड प्रकाश सिंह वर्तमान में हरदोई में एएसपी पश्चिमी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन और जनहितकारी पुलिसिंग के लिए पहचाने जाने वाले अधिकारी की इस उपलब्धि पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

उनकी पदोन्नति को हरदोई पुलिस के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts