सीएनजी टैंकर पलटने से लगी आग,एक की मौत, पांच घायल।
कामता नाथ सिंह
नसीराबाद, रायबरेली। सीएनजी टैंकर पलटने के बाद हुए विस्फोट में नसीराबाद थाना क्षेत्र के दो युवक बुरी तरह झुलस गए और जीवन के लिए मौत से संघर्ष कर रहे हैं।
शुक्रवार 26 जून को सवेरे लगभग 06.30 बजे कौशाम्बी जनपद के कोखराज टोल प्लाजा के टोलबूथ से सीएनजी टैंकर टकरा कर पलट गया और जोरदार धमाके से उसमें विस्फोट हो गया।लगभग दो किमी तक आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दिया। कुछ दूर पर टोल कर्मचारियों के लिए बने कमरे के पास चल रहे जनरेटर को भी आग की लपटों ने घेर लिया और भयंकर विस्फोट के साथ उसमें भी आग लग गई। टैंकर का ड्राइवर तो उसके केबिन में ही जिंदा जल गया। कमरे में सो रहे टोल प्लाजा के पांच कर्मचारियों को भी आग की लपटों ने घेर लिया। वे जागकर आग की लपटों के बीच से भागे तो बुरी तरह झुलस गए। जिनमें नसीराबाद थाना क्षेत्र की बाजार राजापुर कुंवरमऊ निवासी हीरामणि सिंह उर्फ शुभम सिंह आयु लगभग 26 वर्ष तथा ग्राम कुढ़ा निवासी आलोक सिंह आयु लगभग 27 वर्ष बुरी तरह झुलस गए। इन दोनों घायलों को प्रयागराज के स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां आलोक सिंह की मृत्यु हो गई और शुभम सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।
Post a Comment