अखिलेश यादव के जन्म दिन पर होंगे अनेकों कार्यक्रम।

अखिलेश यादव के जन्म दिन पर होंगे अनेकों कार्यक्रम। 
कामता नाथ सिंह 
रायबरेली। समजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के करोड़ों युवाओं,छात्रों,मजदूरों,किसानों,शोषितों व वंचितों के हितो एवं अधिकारो के लिए सड़क से लेकर संसद तक की मजबूत आवाज, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  का जन्मदिन राय बरेली में बड़ी धूम धाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए विधान सभा क्षेत्र सलोन के वरिष्ठ सपा नेता और पूर्व विधायक प्रत्याशी चौधरी सुरेश निर्मल ने बताया कि 01 जुलाई बुधवार को समाजवादी पार्टी रायबरेली द्वारा जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।सुबह 09:00 बजे से शहर रायबरेली के विभिन्न स्थानों पर सघन वृक्षारोपण, सुबह 10:00 बजे जिला चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण,पूर्वांह 11:00 बजे से 53 कार्यकर्ताओं द्वारा जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान,अपराह्ण 1:00 बजे  सुपर मार्केट में केक काटकर विशाल भंडारे का आयोजन और तत्पश्चात पार्टी कार्यालय में विचार गोष्ठी होगी।
उन्होंने सभी लोगों से सभी कार्यक्रमों मे समय से उपस्थित होकर भाग लेने का अनुरोध किया है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts