शाहाबाद के प्रसिद्ध दिलावरपुर मेले में पुलिस की सख्ती का दिखा असर, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद।

शाहाबाद के प्रसिद्ध दिलावरपुर मेले में पुलिस की सख्ती का दिखा असर, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद।

//रिपोर्टर, आलोक सिंह हरदोई// 
शाहाबाद (हरदोई)। मोहर्रम के अवसर पर आयोजित होने वाले शाहाबाद क्षेत्र के प्रसिद्ध दिलावरपुर मेले में इस बार पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी और सतर्कता का स्पष्ट असर देखने को मिला। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे श्रद्धालुओं और मेले में आने वाले लोगों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण प्राप्त हुआ।

मेले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी शाहाबाद आलोक राज नारायण तथा प्रभारी निरीक्षक अरविंद राय अपनी पुलिस टीम के साथ लगातार सक्रिय नजर आए। अधिकारियों ने मेले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मेले में तैनात पुलिस बल ने हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखी। भीड़भाड़ वाले स्थानों, झूलों, बाजार क्षेत्र तथा प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखी गई। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके।


0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts