सरकारी स्कूलों में लौटी रौनक,संचालन प्रारम्भ।
कामता नाथ सिंह
नसीराबाद, रायबरेली। गर्मी की छुट्टियों के बाद बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल खुल जाने से रौनक लौट आई है।
खंड शिक्षा अधिकारी छतोह विजय प्रकाश ने गुरुवार 25 जून को ब्लॉक संसाधन केंद्र में प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक बुलाकर निर्देशित किया कि लगातार जनसंपर्क करके 06 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का सुसंगत कक्षाओं में प्रवेश सुनिश्चित करें। सेवित क्षेत्र का कोई भी बच्चा प्रवेश से वंचित न रहे। उन्हें प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें।
विद्यालय का वातावरण आकर्षक व शिक्षण को रूचिकर बनाया जाये।
डीबीटी, अपार आईडी, फैमिली आईडी, पुस्तक वितरण डीसीएफ आदि आनलाइन कार्य अविलम्ब पूर्ण करने के अलावा बारिश से पूर्व ही जर्जर कक्षों का चिन्हांकन करते हुए उस पर क्रास का मार्क लगवा के घेराबंदी करवा दें ताकि बच्चों की उसमें एंट्री न होने पाये। एमडीएम व्यवस्था दुरुस्त कर लें किसी भी प्रकार के विषैले कीड़ों से भोजन के बचाव के लिए उचित प्रबंध कर लें। इसके साथ संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभिभावकों के साथ बैठक करके जन-जागरूकता अभियान चलायें।
बैठक में मोतीलाल, अभिषेक सिंह,धर्मेंद्र कुमार मिश्र,श्रीमती शीला शुक्ला, श्रीमती कृता सरोज, वीरेंद्र कुमार, राज कपूर आदि ब्लॉक के सभी स्कूलों के हेडमास्टर और प्रभारी उपस्थित रहे।
Post a Comment