मामूली बात में पिटाई से घायल जिला अस्पताल रेफर।

मामूली बात में पिटाई से घायल जिला अस्पताल रेफर।
कामता नाथ सिंह 
राय बरेली।प्रदीप कुमार पुत्र सुखलाल सरोज निवासी ग्राम संडहा थाना नसीराबाद ने तहरीर दी कि वह अपने मामा के लड़के आशीष कुमार पुत्र श्रीनाथ सरोज निवासी ग्राम सुलई पुर थाना नसीराबाद के साथ गिलास पत्तल लेने गया था। पूरे राई ठेका पर शराब लेने लगा तो गोविंद, सोनू और धर्मेंद्र निवासीगण घोरहा थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ से कहा सुनी और धक्का मुक्की हो गई। इसी रंजिश को लेकर घर लौटते समय पूरे भदोरियन मोड़ के पास उपरोक्त तीनों लोग मिलकर लाठी डंडे और लोहे की राड से हम दोनों को मारने पीटने लगे, जिससे हम दोनों को गंभीर चोटें आई।पीड़ित का भाई शनि बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी पीटा और भद्दी-भद्दी गालियां तथा जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। 
पुलिस ने तहरीर और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया और मामले की जांच कर रही है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts