ब्लॉक प्रधान संघ ने आवास सत्यापन सूची के विरोध में सौंपा ज्ञापन।
कामता नाथ सिंह
नसीराबाद, रायबरेली। प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास योजना की सत्यापन हेतु जारी सूची से लाभार्थियों के माथे पर बल पड़ गए हैं। सर्वेक्षण सूची के बहुत से पात्र लाभार्थियों के नाम सत्यापन सूची में शामिल न होने से नाराज लोग प्रधानों के ऊपर दोषारोपण कर रहे हैं।
ग्राम पंचायत गढ़ा के 45, पदुम पुर के 19, कोंडरा के 15, मैदापुर के 25, कुंवरमऊ के 45, लखापुर के 35, बेवल के 50,कांटा के 10, छतोह के 25, संडहा के 35, मखदूम पुर के 30, सुलईपुर के 15, परैया नमकसार के 88,काजीपुर तेलियानी के 18, कोलवा के 24, हाजीपुर के 20, डीघा के 20, नसीराबाद के 26,आलम पुर के 15, अब्दूमऊ के 30 और जमालपुर हुर्रैया के 17 लाभार्थियों के नाम सत्यापन सूची से गायब हैं।
ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष बृजपाल सिंह पासवान के नेतृत्व में छतोह ब्लॉक के प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा और हटाए गए नामों को सूची में शामिल करने की माँग की।
इस अवसर पर शिव शंकर बरनवाल,राजा राम यादव, बलराम यादव, संदीप सिंह,सरस्वती,मो.असलम, सुमित्रा देवी,तारावती, मो.असलम,बिट्टन, रिंकू,सुमन, सत्य नारायण आदि लगभग सभी प्रधान मौजूद रहे।
Post a Comment