हरदोई जनपद के हरियावां थाना क्षेत्र के बेलाकपूरपुर गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक प्रेमी युगल के शव गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ से फंदे पर लटकते मिले। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार सुबह आम के बाग में पेड़ से दोनों के शव लटके देखे गए, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Jaago News
Post a Comment