यूपी में भी भरत तिवारी के एनकाउंटर का विरोध,तेरहवीं आयोजित।

यूपी में भी भरत तिवारी के एनकाउंटर का विरोध,तेरहवीं आयोजित।
कामता नाथ सिंह 
रायबरेली।बिहार प्रदेश के क्रांतिकारी युवा भरत भूषण तिवारी द्वारा गांव के विकास के लिए आवाज उठाने पर पुलिस और एसटीएफ द्वारा एनकाउंटर में मारे जाने को लेकर जहां सोशल मीडिया पर तूफान बरपा है वहीं इसकी आग उत्तर प्रदेश के राय बरेली जिले तक पहुंच गई है। 
मंगलवार को डीह कस्बे के हनुमान मंदिर परिसर में राकेश शुक्ल और अनिल तिवारी के नेतृत्व में तथा  जगदीशपुर में ग्राम प्रधान अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में भरत तिवारी की श्रंद्धाजलि सभा आयोजित की गई। लोगों ने केन्द्र सरकार से बिहार पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर की सीबीआई से जांच करवा कर दोषी पुलिस कर्मियों व सम्मिलित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने और भरत तिवारी को शहीद का दर्जा देने की मांग की। इसके बाद स्व भरत भूषण तिवारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका तेरहवीं संस्कार किया गया। 
इस अवसर पर जगत प्रताप सिंह बघेल,सुशील शर्मा,सुशील तिवारी, अशोक अवस्थी, रामेश्वर यादव,आकाश अग्रहरि,संगम लाल तिवारी,दीपक दुबे,शशांक तिवारी आदि मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts