शीतलगढ़ गांव निवासी बुजुर्ग चौधरी ने मेहनत की जमा-पूंजी बालू सीमेंट लेने गए थे। लेकिन पुलिस की तत्परता ने उनकी टूटी उम्मीदों को फिर से सहारा दिया। थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देवरी कला निवासी मोहम्मदीन और अरमान अली को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बुजुर्ग को बातों में उलझाकर रुपये ठगने की बात स्वीकार की। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में विश्वास बढ़ा है कि अपराधी चाहे कितनी भी चालाकी कर लें, कानून के हाथों से बच नहीं सकते। बुजुर्ग की आंखों में लौटती राहत और न्याय मिलने की उम्मीद इस कार्रवाई की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है।
Post a Comment